जनता अब तृणमूल के असली चरित्र को समझ चुकी है --आभास रॉय चौधरी



रानीगंज-माकपा के राज्य सचिव परिषद सदस्य आभास रायचौधरी ने गुरुवार को रानीगंज बल्लभपुर पेपर मिल युनियन कार्यालय मैदान परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मार्क्सवादी रानीगंज एरिया कमेटी की ओर से आयोजित एक कर्मी सभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने भाषण में दावा किया कि तृणमूल को भाजपा द्वारा नहीं रोका जा सकता है, केवल माकपा ही तृणमूल को उचित शिक्षा दे सकती है. आज तृणमूल का भ्रष्टाचार सबके लिए कलंक बन गया है, पश्चिम बंगाल और भारत की जनता अब तृणमूल के असली चरित्र को समझ रही है,और इसका असर इस सागरदिघी चुनाव में भी देखने को मिला है. अब वह प्रतिबिंब पूरे बंगाल में देखा जा सकता है. उन्होंने दावा किया कि लोग सागरदिघी चुनाव की तरह ही तृणमूल कांग्रेस को बंगाल से बाहर कर देंगे. गुरुवार को आभास रॉय चौधरी के इस तरह के भाषण से कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल बढ़ाया. इस कर्मी सभा में सभा के अध्यक्ष रुनू दत्ता, अनूप मित्रा ,सुप्रिया रॉय समेत अन्य वामपंथी नेता मौजूद नजर आये.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर