आसनसोल : कंबल भगदड़ हादसा कांड में पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी का पुलिस हिरासत की 8 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद सोमवार को उन्हें आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने सीजीएम की अदालत में पेश की।इस बार भी उन्होंने खुद ही अपना पक्ष रखा है।सरकारी वकील ने पुलिस की ओर से छह दिनों के लिए पुन: रिमांड की मांग है। जज ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था ।न्यायधीश ने एक दिन की रिमांड को मंजूर किया। मंगलवार को पुनः उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा। गौरतलब है कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस ने गुप्तचर विभाग के सहयोग से बीते 18 मार्च को नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे से गिरफ्तार कर हवाई मार्ग से कोलकाता लाई। वहां से उन्हें आसनसोल उत्तर थाना लाया गया।जिसके बाद 19 मार्च रविवार को सीजीएम तरुण कुमार मंडल के अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने 15 दिनों के लिए पुलिस हिरासत की मांग की थी। लेकिन न्यायाधीश ने जितेंद्र तिवारी को 8 दिन के पुलिस हिरासत में भेजने की इजाजत दी। इससे पहले जितेंद्र तिवारी पार्षद गौरव गुप्ता और भाजपा समर्थक तेज प्रताप सिंह ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में आवेदन किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट में गौरव गुप्ता और तेज प्रताप सिंह को 15 दिनों के लिए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।वही जितेंद्र तिवारी के गिरफ्तारी को लेकर बंगाल सरकार से जवाब मांगा। इसके बाद 21 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के आलोक में जितेंद्र तिवारी के अधिवक्ताओं ने जमानत की अर्जी सीजीएम कोर्ट आसनसोल में दाखिल की।जिसका सरकारी अधिवक्ता सोमनाथ चट्टराज ने विरोध किया। कोर्ट ने इस मामले में 23 मार्च को सुनवाई की तारीख तय की। लेकिन कोर्ट में 23 मार्च को भी जितेंद्र तिवारी की जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया। इस मामले के मुख्य आरोपी चेताली तिवारी को भी सुप्रीम कोर्ट ने 8 मई गिरफ्तारी करने पर रोक लगा दी है हालांकि आदमी जितेंद्र तिवारी को मायूसी हाथ लगी 1 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया अब सबकी निगाहें मंगलवार की पेशी पर टिकी है। इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने कहा कि किसी के भय से अपना सर नहीं झुकाएंगे। कोलकाता उन्हें सर नहीं झुकवा सकता है। उन्होंने आसनसोल वासियों को रामनवमी की शुभकामना भी दी। इससे पहले आसनसोल उत्तर थाना से पुलिस जब जितेंद्र तिवारी को पेशी को लेकर आसनसोल कोर्ट आ रही थी। उस समय भाजपा समर्थकों ने आसनसोल उत्तर थाना पर जितेंद्र तिवारी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन किया। उनलोगों का कहना था कि हमारे नेता जितेंद्र तिवारी को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। जबकि मंत्री के घर के बगल में सरेआम हत्या होती है, पर उसके गुनाहगार को आज तक नहीं पकड़ा जा सका। वही यह स्थिति आसनसोल अदालत परिसर में भी देखने को मिली। आसनसोल अदालत परिसर में भी भाजपा समर्थक काफी संख्या में एकत्रित हो गए थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को ब्राइकेड लगाना पड़ा। वहां भी भाजपा समर्थक जितेंद्र तिवारी को रिहा करने की मांग पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।

0 टिप्पणियाँ