रानीगंज- रंगों का त्योहार होली के अवसर पर आनंद लोक की ओर से रानीगंज के आनंदलोग अस्पताल स्थित आनंद उद्यान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया . जहां ठाकुर जी के साथ फूलों की होली खेली गई .इस अवसर पर एक और जहां भगवान लक्ष्मी नारायण तथा आनंदलोक स्तिथ मंदिर पर विराजे सभी ईश्वर की मूर्ति को नए वस्त्र एवं आभूषण से सजाया गया. पूजा अर्चना कर फूलों की होली खेली गई विशेष रूप से ठाकुर जी को हीरे के आभूषणों से भव्य श्रृंगार पंडित लक्ष्मण पांडे द्वारा की गई . मौके पर आनंदलोक के संस्थापक देव कुमार सराफ ने रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल में कार्य करने वाले लगभग डेढ़ सौ कर्मचारियों को ₹1000 नगद तथा 30 कर्मचारियों को पंखे प्रदान किए जबकि एक महिला को सिलाई मशीन तथा एक व्यक्ति को प्रिंटर प्रदान किया गया. इस अवसर पर देव कुमार सराफ ने अपने मन के उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं उम्र के अंतिम पड़ाव पर हूं , रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल आप सभी रानीगंज वासियों की धरोहर है एवं इसे संभालने की जिम्मेवारी आप सभी रानीगंज वासियों की है. उन्होंने कहा कि बड़ा दुख होता है जब आनंदलोक अस्पताल में मात्र ₹1लाख 30 हजार लेकर बाईपास सर्जरी की जाती है जबकि बड़े अस्पतालों में ₹5लाख तक यही बाईपास कर लिया जाता है. उन्होंने कहा कि आनंदलोक किसी भी प्रकार का कोई चैरिटी नहीं करता बल्कि वह रोगियों के इलाज कर मुनाफा कमाता है और उसी से सेवा का कार्य करता है .श्री सराफ ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के अभी तक मार्च माह के 8 तारीख तक आनंद लोक ने ₹5 करोड़ से अधिक राशि का मुनाफा किया है जबकि अन्य कई अस्पताल अपने ऑडिट में अस्पताल में घाटा दिखाते हैं. श्री सराफ ने बताया कि आनंदलोक द्वारा गुरुवार को अस्पताल परिसर में 7 कन्याओं का विवाह करवाई जाएगी कराई जाएगी. इस अवसर पर रानीगंज के समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान ,ओमप्रकाश बाजोरिया, अशोक सराफ, रमेश लोयलका, राजकुमार क्याल ,डिंपल अग्रवाल ,कन्हैया केसरी,डॉ लाल ,विमल बाजोरिया,ललित झुनझुनवाला,प्रदीप सरायां, सहित शहर के अन्य नागरिकों ने सराफ जी पर पुष्प वर्षा कर उनके दीर्घायु होने की कामना किया. इस मौके पर श्री हनुमान चालीसा संघ की ओर से भजन गायक असित कुमार उर्फ सीटू द्वारा हनुमान चालीसा पाठ की गई, चौपाल ग्रुप, रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर कमेटी तथा अन्य संस्था के सदस्य मौजूद थे.



0 टिप्पणियाँ