हायर सेकंडरी परीक्षा के पूर्व दुकानदारों ने ट्रांसपेरेंट एग्जाम बोर्ड का किया कालाबाजारी





रांनीगंज- मंगलवार से आरम्भ हुए हायर सेकेंडरी परीक्षा का फायदा उठाते हुए व्यवसायियों के एक समूह ने परीक्षा में लगने वाली सामग्री की कीमत दोगुनी कर व्यापक काला बाजारी की है . कोयलांचल में हायर सेकेंडरी परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को दुकानों पर ऐसा देखने को मिला. परीक्षा केंद्र में इस्तेमाल होने वाली हायर सेकेंडरी में परीक्षा केंद्र में पारदर्शिता के लिए परीक्षार्थियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सभी सामग्रीयां पारदर्शी हो इसके लिए पेन्सिल बॉक्स से लेकर राइटिंग बोर्ड सबकुछ पारदर्शी पदार्थ का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है. इस बात को ध्यान में रखते हुए इस बार कई छात्र परेशानी में दिखे, क्योंकि वे इस पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) बोर्ड को राज्य के अन्य स्कूलों की तरह कोलियरी क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नहीं लाए ,तो कई छात्र परीक्षा देने के लिए साधारण कार्डबोर्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर गए तो उन्हें लौटा दिया गया, तो कई जल्दबाजी में विकल्प तलाशते हुए परेशानी में पड़ गए. और इस मौके का फायदा उठाते हुए रानीगंज के स्टेशनरी स्टोर्स ने इस पारदर्शी बोर्ड को लगभग दोगुनी कीमत पर बेचते देखा गया. 40 से 50 रुपये के पारदर्शी बोर्ड 80 रुपये, 100 रुपये और 125 रुपये के भाव बेचे गये, जिसे परीक्षार्थियों से लेकर परीक्षार्थियों के अभिभावकों तक सभी द्वारा मजबुरी में खरीदा गया . वहीं, पेंसिल बॉक्स ले जाने में कई लोगों को परेशानी हुई क्योंकि पारदर्शी पेंसिल बॉक्स का आदेश दिया गया था ऐसे में, कई विद्यार्थी पारदर्शिता के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए हाथों में पेन और पेंसिल लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे . परीक्षार्थियों से लेकर अभिभावकों तक सभी को इस कड़वे अनुभव का सामना करना पड़ा. कई अभिभावकों एवं छात्रो का कहना है कि इस बार हाईस्कूल की परीक्षा को लेकर जमकर काला बाजारी चल रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार