रानीगंज-राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पुलिस के लगाए लोहे के बैरियर देखकर कार रोकते ही समस्या खड़ी हो गई.दुर्गापुर की दिशा से आसनसोल की ओर तेज गति से आ रही एक 12 पहिया लॉरी ने एक चार पहिया कार को टक्कर मार दी, इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन वाहन का चालक बाल-बाल बच गया. मामले की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. घटना के संबंध में ज्ञात हुआ है कि सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब दुर्गापुर निवासी व्यवसायी विजय साव अपने चार पहिया वाहन से रानीगंज स्थित टीबी अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग स 19 से दुर्गापुर से आसनसोल की और जा रहे थे, तभी बिहार के नंबर प्लेट लगी एक 12 पहिए वाली लॉरी ने नियंत्रण खो दिया और इस चार पहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी . टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई बार पलट गई और और आसनसोल के बजाय दुर्गापुर की दिशा में जा गिर, यह देख रास्ते पर चलने वाले अन्य यात्री सहम गए. मामले की जानकारी तुरंत ट्रैफिक विभाग के कर्मियों व पुलिस कर्मियों व वहां ड्यूटी पर तैनात सीपीवीएफ सदस्यों को हुई तो पंजाबी मोड़ चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया. ज्ञात हो कि नेशनल हाईवे 19 पर जहां -तहां लगाए गए बैरियर के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनायें घटती है.


0 टिप्पणियाँ