भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण चित्तरंजन-नियामतपुर मुख्य सड़क के किनारे बना नाला



सालानपुर-देश मे आज भ्रष्टाचार का आलम यह है कि उदघाटन होने से पहले ही सड़क जर्जर हो जा रही है, पुल गिर जा रहे है , भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण चित्तरंजन-नियामतपुर मुख्य सड़क के किनारे बनाया जा रहा नाला, तस्वीर में आप देख सकते है कि कुछ दिनों पहले बना नाला कैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ कर ध्वस्त हो गया है। बता दे कि यह तस्वीर देंदुआ मोड़ से महज कुछ दूरी पर स्थित बालाजी ग्लास फैक्टरी के निकट चित्तरंजन-आसनसोल मुख्य सड़क के किनारे बने नाले की है। बता दे कि सड़क का निर्माण कुछ महीने पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा करोड़ो रुपए की लागत से बनाया गया था और सड़क का ठेका एमएस उद्दोग एंड कंपनी को दी गई थी, साथ ही सड़क की जीवनकाल और अधिक हो और बारिश एंव जल जमाव से सड़क खराब ना हो इसके लिये जल निकासी के लिए देंदुआ मोड़ से चौरंगी मोड़ तक जरूरत के हिसाब से हाई ड्रेन(नाला) का भी निर्माण किया गया था, हालांकि अबतक पूरे रूप से ड्रेन का निर्माण भी नही किया गया है। पर निर्माण के कुछ दिनों बाद ही हाई ड्रेन की छत मानो मिट्टी की छत की तरह धवस्त हो गई है, वही मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक ट्रॅक यहाँ धस गई थी, नाला का निर्माण भी ठीक से नही किया गया है, नाले की ऊँचाई कही सड़क से नीचे है, तो कही बहुत ऊपर है वही सड़क से जल नाले में जाये इसकी उचित व्यवस्था तक कही कही नही की गई है। खास कर नाला निर्माण में गुणवत्ता इतनी खराब है कि सीमेंट गिट्टी की ढ़लाई बिस्कुट की तरह टूट गई है। और अब यह जगह और भी खतरनाक हो गयी है, जहाँ कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है। रात के समय घटना को आमंत्रण देता है यह नाला, मामले को लेकर एमएस उद्दोग एंड कंपनी के मैनेजर प्रदीप भट्टाचार्य से पूछने पर उन्होंने बताया की इस कार्य को एक स्थानीय ठेकेदार को पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर दिया था, मामलें की जानकारी उन्हें दे दी गयी है जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। 

वही यहाँ यह सवाल उठ रहा है कि सड़क किनारे हाई ड्रेन का निर्माण इतने खराब गुणवत्ता क्यों किया गया है। क्या यह जानबूझकर दुर्घटना को आमंत्रण नही दिया जा रहा है। वही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की यह जिम्मेदारी नही है कि कार्य के समय एंव उसके पश्चात एक बार गुणवत्ता की जाँच करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार