मिशन उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर




रानीगंज- आमरसोता ग्राम पंचायत क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस और मिशन उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की पहल पर मोबाइल ब्लड डोनेशन वेन के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आमरसोता क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभोजीत मंडल ने कहा कि "रक्तदान-जीवनदान" के संदर्भ में उन्होंने इस महान कार्य के लिए और लोगों से आगे आने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि थैलेसीमिया के मरीजों के मामले में रक्त की कमी के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयासों से कई लोगों ने रक्तदान कर मरीजों की जान बचाई है. पहले माकपा की सरकार थी, सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में लोगों को खून के लिए रोते देखा जाता था, लेकिन आज तृणमूल सरकार आने के बाद यह समस्या नहीं रही. इसके लिए बंगाल की जनता मुख्यमंत्री के ऋणी हैं .उन्होंने बताया कि इस शिविर से 25 युनिट रक्त संग्रह किया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर