आनंदलोक ने कराए 7 कन्याओं के हाथ पीले






रांनीगंज-आनंदलोक के संस्थापक देव कुमार सराफ ने  सात गोद ली हुई लड़कियों की एक साथ शादी करवाये  इसे मिलाकर उन्होंने  कुल 3280 युवतियों की शादी अब तक आनंदलोक करा चुकी है. उन्होंने न केवल शादी करवाई बल्कि उनकी शादी की सभी औपचारिकताएं निभाई और रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल परिसर में गृहस्थ जीवन को चलाने के लिए सभी सामग्री पलँग,आलमारी,बर्तन, कपड़े, आभूषण और अन्य उपहारों की व्यवस्था भी की.  न केवल वेद मंत्रों का जाप करके विवाह संपन्न करवाया बल्कि वर-वधु के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के लिए विवाह भोज का आयोजन भी किया गया. शादी के पूर्व बाजे गाजे के साथ सभी वरों को लेकर बर्न्स प्लाट से बारात निकाली गयी,जो एनएसबी रोड होते हुए आनंदलोक पहुंची,जहां देव कुमार सराफ के नेतृत्व में बरातियों का भब्य स्वागत किया गया.  इस अवसर  देव कुमार सराफ ने कहा कि एक बार अपनी बेटी की शादी करते वक्त उन्हें लड़की के पिता को गरीबी की किस समस्या से गुजरना पड़ता है इसका एहसास हुआ था , बेटी की शादी में किसी और को परेशानी न हो, हर कोई आसानी से अपनी बेटी की शादी कर सके, इसलिए वह असहाय परिवारों की लड़कियों को अपनी बेटियों के रूप में गोद लेते है और शादी करवा रहे है. उन्होंने इस तरह के सामूहिक विवाह पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए, इस बार रानीगंज शहर में और एक बार फिर उन्होंने इस सामूहिक विवाह का आयोजन करके गरीब और असहाय परिवारों की मदद करने की पहल की. ।उन्होंने कहा कि यह ईश्वर की अनुकंपा है कि वह इस तरह से शादीयां करवाने में सफल रहे.

इस अवसर पर श्री हनुमान चालीसा के प्रमुख ओम प्रकाश बाजोरिया,अशोक सराफ,रमेश लोयलका,राजीव बाजोरिया, श्री हनुमान चालीसा संघ के सदस्य सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार