रांनीगंज-रानीगंज के 90 नंबर वार्ड अंतर्गत कुमार बाजार इलाके के नंदीपाड़ा स्तिथ एक घर में देर रात चोरों ने एक बहुत बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया.
घटना की सूचना रानीगंज थाना को मिलते ही घटनास्थल में पहुंचकर पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया.
इस घटना से इलाके में सनसनी मच गयी.
घर के मालिक बेद्यानाथ भट्टचार्य ने बताया की परिवार के सभी लोग 9 तारीख को शादी में पुरुलिया गए हुए थे, उनका पुत्र कल शाम जब वापस अपने घर आया तो देखा घर के आलमारी टूटे हुए थे. शुभ संख्या भट्टाचार्य ने बताया कि उक्त घर 11 तारीख की रात से खाली था .अपराधियों ने उसी रात को इस घटना को अंजाम दिया . उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है और अलमारी में रखे तकरीबन 13 से 14 भरी सोना के गहने अनुमानतः साढ़े 5 लाख रुपयों के गहने गायब हैं. जबकि अलमारी में और कोई सामान चोरी नहीं हुआ था, कुछ कांसे के बर्तन थे जिन पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया. उन्होंने.बताया कि उनका घर सड़क के किनारे है यहां रोशनी भी पर्याप्त है ऐसे में अगर इस तरह से घटनाएं घटती हैं तो यहां के निवासियों का आतंकित होना लाजमी है.


0 टिप्पणियाँ