रानीगंज-वार्ड संख्या 36 उत्सव समिति के तत्वधान में रविवार को शिशु बागान मैदान में बसंत उत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित की गयी .इस अवसर पर आसनसोल, कुल्टी, जामुड़िया एवं अन्य कई इलाकों से आए कलाकारों ने नृत्य संगीत की प्रस्तुति किया. पूरा वातावरण फागुन के रस में डूब गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित आसनसोल नगर निगम के मेयर इन काउंसिल स्वास्थ्य विभाग के दिवेन्दु भगत ने कहा कि सभी संप्रदाय के लोगों ने इस कार्यक्रम में शिरकत लेकर एकता का परिचय दिया है.उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अंचल के बच्चो द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को सभी ने मुक्त कंठ से सराहा. संस्था के सचिव विश्वजीत रूज, अनुप मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया.


0 टिप्पणियाँ