रानीगंज-29 मार्च को शहीद मीनार चले आह्वान को लेकर पूरे राज्य में अभियान चलाया जा रहा है.इसे देखते हुए पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी तृणमूल छात्र युवा कांग्रेस द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया है,जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर तृणमूल युवा नेता अभिषेक बनर्जी मौजूद रहेंगे. बैठक को सफल बनाने के लिए रानीगंज ग्रामीण क्षेत्र में छात्र एवं युवा तृणमूल कांग्रेस के संगठन की ओर से तरह-तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं.इसी क्रम में एक रैली एगरा ग्राम पंचायत के पुराना एगरा क्षेत्र में संपन्न हुई. जहां छात्र व युवा तृणमूल कॉंग्रेस सदस्य राज्य की तृणमूल सरकार के विकास कार्यों को जनता के समक्ष पेश करते नजर आए तथा , केंद्र की मोदी सरकार के राज्य के प्रति सौतेले रवैए को को उजागर किया. छात्र युवा तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के साथ तिराट ग्राम पंचायत के निमचा नंबर 9 बालू बैंकर से निमचा कैंटीन तक अभियान मार्च निकाला गया. युवा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण राज्य में विकास की गुणवत्ता बहुत नीचे गिर गई है. हर मामले में सरकार तरह-तरह से वंचित करती रहती है। मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर टीएमसी की सरकार को परेशान करने की कोशिश कर रही है. विभिन्न मामलों में विभिन्न केंद्रीय परियोजनायों को बंद किया जा रहा है. केंद्र की मोदी सरकार ईंधन, पेट्रोलियम उत्पादों सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि कर रही है. इन सबके विरोध में तृणमूल छात्र युवा संगठन ने आह्वान किया है. इस मौके पर रानीगंज ग्रामीण युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ हांडी, रानीगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद नोनिया, पंचायत सदस्य संतोष चटर्जी, तृणमूल युवा नेता व कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के निमचा शाखा अध्यक्ष अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे.

0 टिप्पणियाँ