केसरवानी समाज द्वारा परिवार मिलन समारोह




जामुड़िया-जामुड़िया थाना मोड़ बस स्टैंड के पास प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केसरवानी धर्मशाला में केसरवानी परिवार मिलन एवं अतिथि सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सर्व प्रथम राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, उसके बाद दीप प्रज्वलित किया गया .दीप प्रज्वलित कोलकाता, धनबाद आदि विभिन्न क्षेत्रों से अतिथियों ने किया. इस मौके पर आए हुए अतिथियों सहित केसरवानी समाज के वरिष्ठ को पुष्पगुच्छ ,संस्था का प्रतीक चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया .इस मौके पर पश्चिम बंगाल प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के आजीवन सदस्य गजेंद्र केसरी ने संगठन के प्रति अपना विचार व्यक्त किया. इसके बाद केसरवानी समाज के छोटे- छोटे बच्चों ने मनमोहक नृत्य संगीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया. अध्यक्ष दिवाकर केसरी ने कहा कि कोरोना काल की वजह से कार्यक्रम दो साल तक नहीं किया गया था. केसरवानी समाज इस प्रकार के कार्यक्रम को लगातार बीस वर्षो से आयोजित करती रही है. इस दौरान समाज में उत्कृष्ट बच्चों को भी प्रोत्साहित किया जाता है .मौके पर राजकुमार केसरवानी ,अभिषेक केसरी, संजय केसरी, गजेन्द्र केसरी दिवाकर केसरी, राजीव केसरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार