जेके नगर : महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को जेके नगर के सभी शिवालयों में भारी भीड़ रही। जिसमें 18 नंबर स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर, लाइनपार स्थित श्री राम जानकी शिव मंदिर एवं जेके नगर चार नंबर स्थित बाबा मनकेश्वर नाथ मंदिर में शिवलिंग पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। विशेषकर 18 नंबर शिव मंदिर में शिव भक्तों की लंबी कतार देखी गई। इस दौरान शिव मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। इसके पश्चात 24 घंटे अखंड हरि कीर्तन की शुरुआत हुई। रात्रि में शिव विवाह आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित हुए रात्रि में भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किए।





0 टिप्पणियाँ