पार्षद श्रावणी मण्डल ने रास्ते के पक्कीकरण का कार्य का उद्घाटन किया गया



 जामुड़िया : जामुड़िया से दोमहानी जाने वाले मुख्य सड़क वार्ड संख्या 2 स्थित शिवपुर बाबा दयाटेश्वर नाथ शिव मंदिर जाने के रास्ते का पक्कीकरण के लिए वार्ड संख्या दो के पार्षद श्रावणी मंडल ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया .बाबा दयाटेश्वर महादेव मंदिर के लिए भव्य स्वागत द्वार का निर्माण किया गया है. ज्ञात हो कि बाबा दयाटेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक मंदिर के रूप में जाना जाता है. यह मंदिर लगभग पाँच सौ साल पुराना है . भक्त अपनी कोई भी मनोकामना हासिल करने के लिए बाबा दयाटेश्वर महादेव का आशिर्वाद लिया करते है. इस मंदिर में सावन माह में प्रत्येक दिन ही हजारों की संख्या में भक्त आते हैं .इसके अलावा भादो माह में भगवान श्री कृष्ण की छठियारी भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. वहीं अभी कुछ दिनों बाद महाशिवरात्रि है इस मौके पर यज्ञ कीर्तन के साथ साथ विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाता है. उद्घटान के मौके पर इस वार्ड के पार्षद श्रावणी मंडल ने कहा कि बाबा दयाटेश्वर महादेव मंदिर का अपना एक अलग ही इतिहास है लोगो की भावना इस मंदिर से जुड़ा हुआ है. इस वजह से नगर निगम की ओर से श्रद्धालुओं की हितों को ध्यान में रखते हुए बाबा मंदिर के पथ का पक्कीकरण किया जा रहा है, ताकि पुजा अर्चना करने वाले भक्तो को रास्ते को लेकर कोई भी परेशानी ना हो.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता