प्रसूता की मौत के पश्चात परिजनों ने नर्सिंग होम में मचाया हंगामा




 रानीगंज -एनएसबी रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के किनारे अवस्थित होप नर्सिंग होम में एक 26 वर्षीय प्रसूति महिला की मृत्यु के बाद उनके परिवार वालों ने चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया. परिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही के कारण ही उनके मरीज की मौत हो गई है.जामुड़िया के मिठापुर निवासी मृतिका के पति परिमल बाउरी के अनुसार पत्नी गर्भवती कुसुम बाउरी को 11 तारीख को इस नर्सिंग होम में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन एक बेटे को जन्म देने के उपरांत उनकी मृत्यु हो गई. 





परिमल बाउरी ने बताया कि उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उनके बेटे को सांस लेने में थोड़ी सी तकलीफ हो रही है उसे इनआईसीयू में भर्ती करने की जरूरत है, उसके थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी उसको जब बेड पर ले जाया गया तो वह दर्द से कराह रही थी ,उस वक्त डॉक्टर अमृता घोष सहित कई अन्य चिकित्सक भी वहां पर पहुंचे उन्होंने बताया कि इसके थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई, चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा इस वजह से उनकी मौत हो गई, हालांकि जब उनकी पत्नी ऑपरेशन थिएटर में थी तब चिकित्सकों ने उन्हें कहा था कि उनकी पत्नी ठीक है तो अचानक क्या हुआ कि उनकी मौत हो गई उन्होंने इसे चिकित्सा में लापरवाही करार दिया और कहा कि वह इस मामले में एफआइआर जरूर करेंगे क्योंकि उनके साथ जो हुआ वह कल किसी और के साथ भी हो सकता है। 

परिमल बाउरी ने नर्सिंग होम प्रबंधन और उनकी पत्नी का इलाज करने वाले डॉक्टर अमृता घोष के खिलाफ चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाया. घटना की सूचना पाकर बाउरी समाज के राज्य अध्यक्ष सीमांतो बाउरी के नेतृत्व में कुछ लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक को सजा देने की मांग पर बार-बार नेशनल हाईवे 60 पर पथावरोध करने लगे, वहां आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, वार्ड 34 के पार्षद ज्योति सिंह,एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी, रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता , रानीगंज पंजाबी मोर फांड़ी के आई सी मानव घोष मौके पर पहुंच गए .सीमांतो बाउरी का कहना था कि 11 तारीख को कुसुम बाउरी को इस नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था ,वह बिल्कुल स्वास्थ्य थी वह अपने पैरों पर चलकर नर्सिंग होम में आई थी डॉक्टर ने कहा था कि नार्मल डिलीवरी होगी, इसके उपरांत उनको ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया उन्होंने कहा कि जब 11:30 बजे भर्ती किया गया था लेकिन ऑपरेशन थिएटर में 1:30 बजे ले जाया गया यह 1 घंटे का विलंब क्यों किया गया .

वहीं डॉ अमृता घोष ने कहा कि कुसुम की डिलीवरी डेट 9 तारीख की थी, लेकिन उसे 11 तारीख को लाया गया था , उन्होंने बताया कि वह ठीक थीं , बच्चा बेटा ठीक से रो नहीं रहा था , अगर जरूरत पड़ी तो उनके बेटे को एन आईसीयू में भर्ती कराने की जरूरत पड़ सकती है , लेकिन थोड़ी ही देर में उनका बेटा ठीक से रोने लगा इसलिए उसकी जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही कुसुम ने उन्हें बताया कि उन्हें कमर में काफी दर्द हो रहा है पहले तो उन्हें लगा कि यह स्वाभाविक सी बात है क्योंकि प्रसव के बाद किसी भी महिला के कमर में दर्द होता है उन्हें बेड पर ले जाया गया, लेकिन अचानक उनका दर्द काफी बढ़ गया और उनके दिल की धड़कन रुक गई. उन्होंने बताया कि जब उनको बेड पर ले जाया गया था तब उनके अलावा डॉक्टर अनिर्बान घोष और बच्चों के डॉक्टर सुमित अग्रवाल भी वहां मौजूद थे, इसके अलावा और भी दो चिकित्सकों को बुलाया गया ताकि मरीज की जान बचाई जा सके लेकिन अचानक उनके दिल की धड़कन रुक गई जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी घटना है जो हमेशा नहीं होती और ऐसी हालत में चिकित्सकों के पास कुछ भी करने को नहीं होता. वहीं इस बारे में एमआईसी दिव्येंदु भगत ने कहा कि अक्सर निजी नर्सिंग होम में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं उन्होंने निजी नर्सिंग होम प्रबंधन से अपील की कि जब भी उन्हें लगे कि मरीज की हालत बिगड़ रही है तो उन्हें सरकारी जिला अस्पताल में रेफर कर दें, क्योंकि आज सरकारी जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों का इलाज बेहतरीन रूप से किया जा रहा है.उनलोगों ने बच्चे के भरण पोषन एवं शिक्षा के लिए मुआवज़े की मांग कर महिला पुरुषों ने दफा-दफा रास्ता अवरोध किया,एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नहीं दिया,अंत में पुलिस के मध्यस्थता के एवं बच्चे के भरण पोषण के लिए मुआवजा देने की बात पर प्रदर्शन समाप्त हुई,एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.इस घटना के कारण काफी देर तक नेशनल हाईवे 60 काफी देर तक प्रभवित रहा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान