मंत्री मलय घटक ने तृणमूल भवन का उद्घाटन एवं देवाशीष घटक के मूर्ति का अनावरण किया





 जामुड़िया : राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने रविवार को बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 32 के बोगड़ा में तृणमूल कांग्रेस से संबंधित आईएनटीटीयूसी द्वारा न्यू सातग्राम इलाके में नव निर्मित तृणमूल भवन का उद्घाटन ओर समाजसेवी स्वर्गीय देवाशीष घटक की मूर्ति का अनावरण किया . इस दौरान दुर्गापूजा मैदान में एक सभा का भी आयोजन किया गया. मंत्री मलय घटक ने फीता काटकर तृणमूल भवन का उद्घाटन एवं स्वर्गीय देवाशीष घटक के मूर्ति का अनावरण किया. इस दौरान उपस्थित अन्य अतिथियों में जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी अभिजीत घटक, सुब्रत अधिकारी, गुरूदास चटर्जी, ज़िला सभाधिपति सुभद्रा बाउरी, स्थानीय पार्षद भोला कुमार हेला आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में आईएनटीटीयूसी नेता तारकेश्वर सिंह का मुख्य योगदान रहा.इस दौरान मंत्री मलय घटक ने अपने वक्तव्य में कहा कि व्यक्तिगत रूप से देवाशीष घटक मेरे भाई थे परंतु आसनसोल में तृणमूल के गठन में उनका मुख्य योगदान रहा था. वह ममता बनर्जी के साथ सिंगुर के आंदोलन में भी मौजूद थे. उसी दौरान जुलूस में हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी. उनके याद में यहां जिन्होंने उनकी मूर्ति स्थापित किया उनके प्रति मैं कृतज्ञ हूं उन्हें मेरी तरफ से धन्यवाद है. तृणमूल की स्थापना के बाद उस समय कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस हरेराम सिंह के नेतृत्व में हम लोग सारा कोयला खदान अंचल में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस का प्रतिष्ठा किए थे. मैं एवं हरेराम सिंह प्रत्येक कोयला खदान इलाके में गेट मीटिंग कर हम लोग यूनियन के झंडे को सीपीएम के विरोध के बावजूद तृणमूल का तिरंगा झंडा लगाए थे. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब कोयला खदान प्राइवेट के हाथ में था एवं उसके बाद उसका सरकारीकरण हुआ, जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिला एवं अंचल का विकास हुआ. अब केंद्र की मोदी सरकार फिर से उस कोयला खदान को प्राइवेट हाथों में बेचने जा रही है जिसे फिर से लोग बेरोजगार हो जायेगे इलाके में बेकारी की समस्या बढ़ जाए.इसके लिए हम लोग लगातार केन्द्र सरकार के विरुद्ध में आंदोलन कर रहे है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार