सेल के वित्तीय वर्ष 2022-23 के तीसरी तिमाही के नतीजे में आईएसपी बर्नपुर का लाभ 282.79 करोड़



आसनसोल : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने मौजूदा वित्त वर्ष 2022- 23 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी किए हैं जिसमें तीसरी तिमाही में आईएसपी बर्नपुर का लाभ 282.79 करोड़ रुपये रहा वहीं दुर्गापुर स्टील का लाभ 191.67 करोड़ रहा। सबसे ज्यादा लाभ बोकारो स्टील का 208.80 करोड़ रहा। वहीं पिछले वित्त वर्ष से तुलना की जाये तो इसमें करीब 980 करोड़ की गिरावट आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि दूसरी तिमाही के घाटे को पाटकर कंपनी मुनाफे में आई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान अब तक का सबसे अच्छा त्रैमासिक कच्चे इस्पात का उत्पादन हासिल किया है। कंपनी हाल के महीनों में कच्चे इस्पात के उत्पादन में लगातार वृद्धि कर रही है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बिक्री की मात्रा में भी पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वृद्धि देखी गई। पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्थिति और आर्थिक परिदृश्य का स्टील की कीमतों पर असर पड़ा, जिससे स्टील निर्माताओं के मार्जिन प्रभावित हुए। हालांकि, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर सरकार के ध्यान की वजह से, घरेलू इस्पात खपत में लघु से मध्यम अवधि में वृद्धि की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार