Slide 1 Slide 2 Slide 3

दीदी की सुरक्षा कवच परियोजना को लेकर तृणमूल कांग्रेस के ब्लाक एक कार्यलय मे किया गया संवाददाता सम्मेलन



जामुड़िया -जामुड़िया से दोमहानी जाने वाले मुख्य सड़क थाना मोड़ बस स्टैंड के समीप वार्ड संख्या दो स्थित तृणमूल कांग्रेस ब्लाक एक कार्यलय में गुरुवार की देर संध्या राज्य सरकार के दवारा किये गये 15 प्रकल्पों से लोगों को अवगत कराने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. इसके पहले मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर केक काटे गये. इस मौके पर ब्लॉक एक टीएमसी अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी, तृणमूल महिला ब्लाक एक अध्यक्ष राखी कर्मकार, अब्दुल हाउस ,सुष्मिता बाऊरी, बंदना रूईदास, अनिमेष बैनर्जी, प्रदीप मुखर्जी, सुभाष पाल ,स्वपन रूईदास, सत्यनारायण रवानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे .सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि दीदी के सुरक्षा कवच पर लोगों से संपर्क किया जाएगा .उनको इन सभी सरकारी परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं या फिर इन योजनाओं से लोग बंचित क्यो है इसकी जानकारी ली जाएगी. हर घर में दीदी का सुरक्षा कवच कलैण्डर और स्टीकर लगाए जाएंगे .दो माह के भीतर जामुड़िया विधानसभा में हर परिवार तक दीदी का दूत पहुंचाने की योजना है. हमलोग साल भर लोगों के साथ रहते हैं. विपक्षी दल के नेता एवं कार्यकर्ता जनता के साथ नजर नहीं आते हैं. लोगों को विरोधी दल के दवारा भ्रमित किया जा रहा है .जामुड़िया के लोग तृणमूल कांग्रेस के हमेशा साथ है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने