माला पहनाने के लिए लड़के ने तोड़ा नरेंद्र मोदी का सुरक्षा घेरा..



हुंबल्ली/कर्नाटक: कर्नाटक में गुरुवार को यहां एक रोड शो के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला सौंपने की कोशिश करने वाले एक लड़के को मौके से ले जाया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस अधिकारियों और घटना की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के फुटेज में हाथ में माला लिए मोदी के काफिले की ओर भागता हुआ दिख रहा लड़का प्रधानमंत्री के बेहद करीब पहुंच गया।

मोदी ने कार के दरवाजे के ऊपर से माला लेने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन लड़के तक नहीं पहुंच सके।

विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के जवानों ने माला को पकड़ लिया, इससे पहले कि पुलिस लड़के को बरामद करती और उसे घटनास्थल से हटा देती।

एसपीजी ने लड़के की माला प्रधानमंत्री को सौंप दी, जिन्होंने इसे अपने वाहन में रख लिया। यह घटना प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान हुई जब वह यहां 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे थे।

मोदी अपनी चलती कार के "रनिंग बोर्ड" पर खड़े थे और हवाईअड्डे से रेलवे खेल मैदान की ओर जाते समय बड़ी संख्या में जमा हुई भीड़ का हाथ हिला रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लड़के से पूछताछ की जा रही है।

हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त रमन गुप्ता ने कहा कि इस घटना को सुरक्षा उल्लंघन नहीं कहा जा सकता है क्योंकि जिस किसी को भी सड़क के दोनों ओर से प्रधानमंत्री का हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करने की अनुमति दी गई थी, उनकी तलाशी और जांच की गई थी।

गुप्ता ने कहा, "यहां तक ​​कि मालाओं का भी पूरी तरह से निरीक्षण किया गया था।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात