मंदिर निर्माण में बाधा देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन





जामुड़िया-जामुड़िया के इकड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्तिथ स्थानिय इकड़ा ग्राम निवासी के लोगों ने रैक स्पॉन्ज कारखाना गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया और कारखाना गेट को जाम कर दिया. इस संदर्भ में ईकड़ा ग्राम निवासी भैरव चटर्जी ने कहा कि यहाँ पर जितने भी आसपास ग्राम है,उनका विकास को लेकर उन सभी कारखानों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक हुई थी, लेकिन कारखाना प्रबंधन से जुड़े लोग उस बैठक में शामिल नहीं हुए थे .इसी के खिलाफ आज कारखाना गेट को जाम किया गया. इनका कहना है कि वादा करने के बावजूद यह कारखाने के प्रबंधन से जुड़े लोग मंदिर निर्माण में बाधा दे रहे थे. इसी के खिलाफ आज गेट जाम किया गया. गेट जाम करने के बाद उस कारखाने के प्रबंधन द्वारा पुलिस को खबर दी गई .आखिरकार पुलिस की मध्यस्थता में यह फैसला हुआ कि 15 जनवरी से मंदिर का पुन:निर्माण कार्य शुरू होगा. अगर 15 तारीख से मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता तो उसके बाद फिर कारखाना गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन कर गेट जाम किया जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात