Slide 1 Slide 2 Slide 3

लायंस डीएवी स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित





रानीगंज-रानीगंज लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल का वार्षिक 2022-23 कनफ्लुएंस नामक कार्यक्रम शुक्रवार को स्कूल परिसर में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.आज के कार्यक्रम की शुरुआत में आए हुए अतिथियों को तिलक और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया, जिसके बाद कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और गायत्री मंत्र के साथ किया गया, जिसके बाद डीएवी स्कूल के गाने के बाद स्वागत गाना गाया गया, और वार्षिक विवरण, और स्वागत भाषण स्कूल की प्रिंसिपल मंदिरा दे ने प्रस्तुत किया, साथ ही स्वागत नृत्य की प्रस्तुति स्कूली बच्चों के द्वारा की गई, अंततः प्रतियोगियों के बीच पुरस्कार वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया, वहीं बच्चो द्वारा बहुत ही सुंदर कार्यक्रम फ्रेगरेंस ऑफ सोल की प्रस्तुति की गई, इन सभी के बीच ध्वजारोहण अथितियों द्वारा किया गया और इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक एवं सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति स्कूली बच्चों के द्वारा की गई और साथ ही राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया. स्कूली बच्चों के द्वारा स्टेज पर तरह-तरह के कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जैसे कि नृत्य, गाना ,बजाना नाट्य रूपांतरण जैसे प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया. 

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अड्डा के चेयरमैन सह विधायक तापस बनर्जी, आसनसोल दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम, आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर पार्थ प्रतिम भट्टाचार्य, डॉ अब्दुल कयूम समेत स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों और कई गणमान्य व्यक्ति गण मौजूद रहें.

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त सुधीर निलकांतम ने कहा कि जिस तरह से यहां बच्चों को अच्छे परिवेश में शिक्षा दी जाती है उससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा . वहीं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी रानीगंज डीएवी स्कूल प्रबंधन की तारीफ की .इन सभी ने डीएवी स्कूल प्रबंधन को बधाई दी कि जिस तरह से वह बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दे रहे हैं वह सराहनीय है. वहीं सभी अतिथियों ने स्कूल के बच्चों को उनके उन्नत भविष्य के लिए शुभकामना दिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त