श्री गुरु नानक विद्यालय का शीतकालीन वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण समारोह





रानीगंज-श्री गुरु नानक विद्यालय की ओर से दो दिवसीय रोबिन सेन स्टेडियम में आयोजित शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के पश्चात शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि खेल कूद का महत्व हमेशा से रहा है .ल आज इस स्कूल में आकर बहुत ही अच्छा एहसास हो रहा है .इस स्कूल के निर्माण में इस स्कूल के प्रधान शिक्षक ने जो भूमिका निभाई उनका जितना भी सम्मान किया जाए कम है. रानीगंज.में हिंदी भाषी स्कूलों में जिस रूप से इस स्कूल ने अपना स्थान बनाई है ऐसा माहौल सभी स्कूल में होनी चाहिए.इस अवसर पर एस ऐसी ऑफ स्कूल सुशोभन कोनार मुख्य रुप से उपस्थित थे.

विद्यालय के प्रधान शिक्षक ऋषिकेश त्रिपाठी ने कहा कि हम लोगों का यह पहला प्रयास था और छात्रों में उत्साह काफी था.19 इवेंट में 500 छात्रों ने इस खेलकूद में हिस्सा लिया था ,कुल 57 प्रतियोगीयों को पुरष्कृत किया गया. इस समारोह को सफल बनाने शिक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता,पंकज छाजर,पूर्णिमा रजक ,संतोष टुटेजा,प्रिया चौधरी,,पूर्ण चंद्र महतो अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किए.

दूसरी ओर रानीगंज हाई स्कूल में भी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भी मुख्य रूप से उपस्थित थे विधायक तापस बनर्जी.उन्होंने यहां भी पुरस्कार वितरण किए एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य जरूरी है जो वास्तविक जिंदगी में इस्तेमाल होती है. अच्छे छात्र बनने के लिए सर्वांगीण विकास जरूरी है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त