आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 58 स्थित सतईसा मोड़ से शिल्पांचाल के मशहूर शिव मंदिर चंद्रचूड़ मंदिर से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए गुरुवार को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी, वाइस चेयरमैन, उज्जवल चटर्जी, नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।इस सड़क का निर्माण सतईसा मोड़़ से सतईसा रेलवे ब्रिज तक 1 किलोमीटर किया जाएगा। यह निर्माण अड्डा के द्वारा लगभग 59 लाख 90 हजार की लागत से की जा रही है। लेकिन इस सड़क निर्माण से व्यवसायियों की जो आशा थी। वह पूरी नहीं हुई।जिसके कारण उन व्यवसायियों में घोर निराशा है।व्यवसायियों की मांग थी कि इस सड़क को नेशनल हाईवे 2 से जोड़ दिया जाए। हालांकि इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि हमलोग भी चाहते हैं कि इस सड़क को नेशनल हाईवे 2 से जोड़ दिया जाए। ताकि उद्योगों को बढ़ावा मिले। यहां उद्योग फले फुले। लेकिन इस राह में ईसीएल, रेलवे और इंडियन आयल के साथ कुछ आम नागरिकों का भी जमीन है। जो बाधा बन रहा है। जब तक इन सरकारी कंपनियों से नो ऑब्जेक्शन नहीं मिलेगा। तब तक हमलोग कुछ नहीं कर सकते हैं। आम नागरिकों से भी व्यवसाई संगठनों को बात करनी चाहिए। हमलोग मुआवजा देने के लिए तैयार हैं। हमलोग इस रोड के निर्माण करने के लिए तीन फेज बना रखा है। जैसे ही सभी का नो ऑब्जेक्शन मिल जाएगा। वैसे फंड रिलीज कर दी जाएगी।वही पवन गुटगुटिया ने कहा कि इस रोड के निर्माण के लिए वे पिछले 10 साल से संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि आज इस रोड का निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया। क्योंकि यहां की व्यवसायियों की मांग था कि इस रोड को नेशनल हाईवे 2 से जोड़ दिया जाए। ताकि नो एंट्री जोन के कारण जो उद्योग यहां बंद हो रही है। वह पुनः शुरू हो जाए। इसके अलावा झारखंड से भी 10 से अधिक उद्योग यहां आना चाहते हैं। लेकिन यातायात की असुविधा के कारण वे लोग नहीं आ पा रहे हैं। अड्डा और नगर निगम के द्वारा जमीन की बाधा की बात कही जा रही है, तो अड्डा के स्तर से ही जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।अभी हम लोग भी कुछ कर सकते हैं। हम लोग उनके पत्र देने के बाद डीआरएम और सीएमडी से मिलकर इस पर चर्चा करेंगे। क्योंकि यह क्षेत्र की विकास की बात है। किसी की व्यक्तिगत समस्या नहीं है। हर सरकार चाहती है कि देश और राज्य में विकास हो। बहरहाल कम से कम 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण तो शुरू हुआ। हम लोगों के प्रयास रहेगी कि इस रोड को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए जो भी बाधा आ रही है। उसे सब मिलकर दूर करेंगे। इस मौके पर सुजीत सिंह, विनोद साव, सुनील भारती, धरमवीर नोनिया, आदर्श बाउरी, असीम सरकार, नियामतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ