मारवाड़ी युवा मंच क्रिकेट टूर्नामेंट में जैविक ब्लास्टर टीम रहा विनर



 रांनीगंज- 3 रा महावीर व्यायाम समिति प्रीमियर लीग टी -10 क्रिकेट टूर्नामेंट महावीर व्यायाम समिति मैदान में खेला गया.

इस टूर्नामेंट में कुल 4 टीमो ने इस खेल में हिस्सा लिया. कुल 7 मैच खेले गये. फाइनल जैविक ब्लास्टर और जेएमबी लायंस के बीच खेला गया , जिसमें जैविक ब्लास्टर टीम बहुत ही रोमांचित तरीके से विजय रही.टूर्नामेंट में जितेश शर्मा को बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्स मैन, बेस्ट टूर्नामेंट ओफ द प्लेयर का अवार्ड दिया गया चा पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य अतिथि मनोज ओझा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच संस्था निरंतर युवाओं को खेल कूद के लिए प्रेरित करता है.

 रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्याम जालान ने इस अवसर पर कहा कि मारवाड़ी युवा मंच देश की सबसे बड़ी युवाओं की संस्था है, इस संगठन की 798 शाखाएं हैं, और इस प्रतियोगिता का आयोजन पूरे भारत वर्ष में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है. उसके बाद मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा उस प्रतियोगिता में रानीगंज की सबसे अच्छी टीम भेजने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है .इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में से ही रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच की टीम चुनी जाएगी जो उस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा. इसके साथ ही विभिन्न इनाम भी रखे गए हैं. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने केशव झुनझुनवाला सहित रानीगंज के तमाम सदस्यों की अहम भूमिका रही .उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंपायरिंग का दायित्व संभालने वालों को भी इनाम दिया गया. रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच के मुख्य सलाहकार राजेश कुमार जिंदल ने कहा कि आज की पीढ़ी को खेल के मैदान से फिर से जुड़ने के लिए इस तरह का आयोजन किया गया है .उन्होंने कहा कि रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच हमेशा सामाजिक कार्यों में संलिप्त रहता है, उनकी इच्छा है कि रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच की यह टीम आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की एक प्रतियोगिता चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी, जिसमें बराकर मारवाड़ी युवा मंच की टीम ने प्रतियोगिता को जीत कर पूरे बंगाल का नाम रौशन किया था.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात