आसनसोल : आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा विधायक का प्रदेश भाजपा महासचिव अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को कुमारपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान आसनसोल दक्षिण विधानसभा के तृणमूल नेताओं के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता 500 आईएसपी के क्वार्टर और जमीन को अवैध ढंग से कब्जा किए हैं। वे लोग बिना अनुमति के आईएसपी के जमीन पर पार्टी कार्यालय का निर्माण किए हैं और इस्को के जमीन को अवैध कब्जा का प्लॉटिंग किया जा रहा है। उन्होंने टीएमसी नेतृत्व से सवाल पूछा कि बर्नपुर बस स्टैंड त्रिवेणी मोड़, स्टेशन के समीप पेट्रोल पंप के पास स्टेशन रोड, रहमत नगर नई बस्ती, न्यू टाउन जैसे विभिन्न जगह पर तृणमूल कांग्रेस ने आईएसपी के जमीन पर 15 पार्टी कार्यालय किसके अनुमति से बनाई है। जिसमें पार्षद अशोक रुद्र का भी पार्टी कार्यालय शामिल है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेहरू पार्क के समीप इस्को के जमीन को कब्जा कर प्लॉटिंग किया जा रहा है। न्यू टाउन स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी के विपरीत दिशा में लगभग 20 बीघा जमीन को चारदीवारी कर दिया गया है। जिसमें कुछ आईएसपी का भी जमीन है। यह जमीन किसके अनुमति से चारदीवारी की गई है। उन्होंने ममता बनर्जी पर भी तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लंबी लंबी बातें करती है। वे कहती हैं कि 12 साल जो लूट हुआ ठीक है। वह थोड़ी सी भूल हो गई। अब नया तृणमूल है, तो क्या राज्य में यदि टीएमसी की सरकार है तो वह किसी भी जमीन को अवैध कब्जा करेंगे। उन्होंने कहा कि आईएसपी के अधिकारी बार-बार इसे मुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन से संपर्क किए। लेकिन पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है। आखिर इसे मुक्त करने में सीपी, थाना प्रभारी डीएम सहयोग नहीं करेंगे, तो इस्को अधिकारी कैसे खाली करा सकते हहैं। क्योंकि यह लोग भी मनुष्य हैं। उनका भी अपना परिवार है। खाली कराने जाने पर उन्हें टीएमसी के गुंडा का कोप भाजन बनना पड़ता है। विधायिका ने कहा कि टीएमसी कहती है कि यह मां माटी मानुष की सरकार है,तो यहां गरीब मां को अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्हें जो आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। वह लाभ टीएमसी के पैसे वाले नेताओं और उनके रिश्तेदारों को मिल रहा है। माटी को छीनी जा रही है। मनुष्य के साथ अत्याचार किया जा रहा है। यहां यदि टीएमसी नेताओं को एक डेढ़ लाख रुपया एकमुश्त और 10 से ₹12 हजार किराया दिया जाए, तो आईएसपी के कहीं भी किसी भी जमीन पर आपको कब्जा मिल जाएगी। आप दुकान कर सकते हैं। अग्निमित्र पाल ने कहा कि टीएमसी का अतिक्रमण राज्य के साथ पश्चिम बर्दवान जिला विशेषकर आसनसोल दक्षिण विधानसभा में अधिक हो रहा है। लेकिन वे अपने विधानसभा में टीएमसी का दादागिरी चलने नहीं देगी।टीएमसी को बर्बाद होने नहीं देंगी। क्योंकि आईएसपी का नमक खाकर बड़ी हुई है।इसकी शिकायत वे इस्पात मंत्री ज्योति राजे सिंधिया और प्रधानमंत्री कार्यालय से करेंगी। इन्हें सब जानकारी देने के लिए वे आज प्रेस वार्ता की। उधर अग्निमित्रा पाल के आरोप पर पलटवार करते हुए टीएमसी पार्षद अशोक रूद्र ने कहा कि अग्निमित्रा पाल हमेशा मनगढ़ंत आरोप की राजनीति करती हैं। वह कभी भी समाजगठक मुल्क राजनीति नहीं करती। अग्निमित्र पाल ने जो आरोप लगायी हैं। वह बेबुनियाद है। इस्को के जमीन पर जो भी पार्टी कार्यालय बना है। वह 30 40 साल से बना हुआ है। कुछ पार्टी ऑफिस 10 सालों से बना हुआ है।जिसको इस्को प्रबंधन ने मौखिक अनुमति दी है।यदि इस्को के जमीन पर अवैध ढंग से कार्यालय बना रहता, तो अब तक इस्को प्रबंधन ने कार्यवाही क्यों नहीं की। इसकी शिकायत अग्निमित्रा पाल को मीडिया से ना करके उपयुक्त अधिकारी के पास करना चाहिए था। इस्को ने अग्निमित्रा पाल को बड़ा सा बंगला दी है। वह किस आधार पर दी गई है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर इस्को के क्वार्टर दखल किया गया है। उनके साथ रहने वाले लोगों ने कई इस्को क्वार्टर को दखल किए हैं। जबकि वह उल्टा आरोप टीएमसी पर लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग भी नहीं चाहते कि केंद्र सरकार की जमीन को कोई कब्जा करें। हमलोगों ने आम नागरिकों को परिसेवा देने के लिए इस्को प्रबंधन से एक छोटा क्वार्टर देने की अनुमति की मांगी।लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है। जबकि अग्निमित्रा पाल को बंगला देकर लाखों रुपया सजाने में खर्च की जा रही है। दरअसल अग्निमित्रा पाल बाजार गर्म करने के लिए भ्रमित और झूठा आरोप लगाती हैं।

0 टिप्पणियाँ