जय जोहार मेला में 40 आदिवासी मुखिया को सम्मानित किया गया






  रांनीगंज-रानीगंज प्रखंड के आमरसोता ग्राम पंचायत के बाँसड़ा ग्राम प्राथमिक विद्यालय स्कूल मैदान में पश्चिम बंगाल सरकार की और से तीन दिवसीय जय जोहार मेला शुरू हुआ. तीन दिवसीय इस मेले का उद्घाटन पश्चिम बर्दवान जिला परिषद जिलाध्यक्ष सुभद्रा बाउरी,रांनीगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद नोनिया, रानीगंज प्रखंड विकास अधिकारी अभिक बनर्जी, जिला परियोजना अधिकारी शुभेंदु राय, बीसीडब्ल्यू इंस्पेक्टर दिव्येंदु दत्ता सहित अन्य ने किया. इस दिन के मेले में आदिवासी संप्रदाय के 40 मोड़ल (मुखिया) को सम्मानित किया गया. इसके अलावा इस मेले में कृषि विभाग, पशु संसाधन विकास, महिला एवं बाल कल्याण एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल तथा स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल सहित 11 स्टॉल लगाए गए हैं. इस अवसर पर क्षेत्र की मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही एसटी प्रमाण पत्र एवं छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन सहित सहायक सामग्री का वितरण और, स्वास्थ्य जांच का भी आयोजन किया गया. तीन दिवसीय इस मेले में नृत्य-गायन एवं विभिन्न सामाजिक आयोजनों के साथ-साथ आदिवासियों को विभिन्न परियोजनाओं का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा क्या पहल की गई है, उस पर भी प्रकाश डाला जा रहा है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार