रांनीगंज- रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं कैरियर 21 की तरफ से 7 और 8 जनवरी को रानीगंज के कन्हैया लाल सर्राफ स्मृति भवन में एजुकेशन फेयर 2023 एवं कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, यहां पर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया, इस केरियर एजुकेशन फेयर के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी अरुमय कुंडू, विकास रंजन राय, अमित शर्मा, नई दिल्ली से आए केरियर 21 के संजीव सिंह एजुकेशन कमिटी के चेयरमैन कैलाश मोदी उपस्थित थे .इस मौके पर अरुण भरतीया ने कहा की 7 और 8 जनवरी को होने वाले केरियर एजुकेशन फेयर में पूरे देश से 18 कॉलेज द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे वहीं छात्रो के केरियर सम्बन्धी अन्य 3 स्टाले रहेंगे.उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों को अपना करियर चुनने में यह एजुकेशन फेयर सहायता करेंगे. नई दिल्ली से आए संजीव सिंह ने बताया कि वह 20 साल से वह रानीगंज में आ रहे थे, 20 सालों से वह दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. यहां के विद्यार्थियों को कक्षा 12 के बाद अपना करियर चुनने में काफी असुविधा होती है, उन्हें कई आधुनिक विषयों की जानकारी नहीं है .इस वजह से वह सही तरीके से अपना केरियर नहीं चुन पाते है. केरियर एजुकेशन फेयर का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देना है, ताकि वह अपने लिए सही केरियर का चुनाव कर सकें.


0 टिप्पणियाँ