आसनसोल में दक्षिण थाना प्रभारी ने 18 वर्ष के नीचे के टोटो चालकों पर लगाया बैन, टोटो रूट को किया निर्धारित



आसनसोल : आसनसोल शहर में टोटो चालकों की रूट की घोषणा को लेकर मंगलवार को आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू ने टोटो चालकों के प्रतिनिधियों के साथ दक्षिण थाना में एक बैठक की। इस बैठक में सर्वसम्मति से टोटो की रूटों की घोषणा की गई। वहीं थाना प्रभारी ने 18 वर्ष से कम उम्र के टोटो चालकों पर टोटो चलाने पर बैन लगाने के निर्देश दिया। इस बैठक के प्रतिनिधिमंडल में शामिल मोहम्मद सोहराब आलम उर्फ बच्चू ने बताया कि आज थाना प्रभारी ने टोटो चालकों की रूट के समाधान के लिए टोटो चालकों को थाना बुलाये थे। आज इस बैठक में पुलिस प्रशासन के द्वारा यह निर्देश दिया गया कि गिरजा मोड़ से आश्रम मोड़ तक कोई भी टोटो जीटी रोड पर नहीं चलेगा। यह ऊपर से निर्देश आया है।टोटो की रूटों को घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि हॉटन रोड से मोहीशीला, धाधका से हॉटन रोड,ओके रोड से हॉटन रोड,ओके रोड से न्यू सिनेमा रूट टोटो चालकों का होगा। हॉटन रोड से चलने वाले टोटो चालकों को गाड़ी घुमाने के लिए जोगी बाबा स्थान से इजाजत दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के तरफ से यह सख्त आदेश है कि 18 साल से कम उम्र के युवक टोटो नहीं चला सकते हैं। यदि वे टोटो चलाएंगे तो उनके टोटो को सीज कर ली जाएगी। इसको लेकर कोई भी टोटो चालक थाना नहीं आएंगे। उन्होंने बताया कि जीटी रोड पर ऑटो या टोटो कोई भी नहीं चलेगा। हालांकि  इस बैठक को लेकर काफी संख्या में टोटो चालक आसनसोल दक्षिण थाना पर एकत्रित हुए थे। इन चालकों में काफी आक्रोश दिखा। वे लोग इस फैसला से नाखुश थे। टोटो चालकों का कहना था की सभी लोग टोटो चालकों को दोष दे रहे हैं,तो वे लोग टोटो को जमा कर दे रहे हैं। सरकार उन्हें नौकरी मुहैया करा दे। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन ने आसनसोल शहर को जाम की समस्या से निजात देने के लिए यह फरमान जारी किया है कि 20 जनवरी से कोई भी टोटो आश्रम मोड़ से गिरजा मोड़ तक जीटी रोड पर नहीं चलेगी  इसको लेकर 2 दिन टोटो चालकों ने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान जाम हटवाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार