आदिवासी यंग स्टार क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच एस टी ब्रदर्स हुवा विजयी



 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या पाँच स्थित मिश्री डांगा आदिवासी यंग स्टार क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय नाॅक आउट फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गिरमीट भनोडा एवं बक्तानगर एसटी ब्रदर्स के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी के दौरान एसटी ब्रदर्स बकतार नगर ने पेनाल्टी में अपने विरोधी टीम गिरमीट भनोडा को पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया. इस खेल में विजेता टीम के खिलाड़ी विश्वनाथ माडी को बेस्ट गोलकिपर, बेस्ट फुटबॉल खिलाड़ी सीरीज सुशील माडी एवं मैन ऑफ मेच का पुरस्कार अमित कुमार को प्रदान किया गया. मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने खेल कमिटी सहित सभी खिलाड़ियों को होसला अफजाई करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सरकार आने के बाद फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है. आज के युवा लोग अधिक समय मोबाइल फोन पर दे रहे हैं ,लेकिन इस फुटबॉल खेल के माध्यम से शरीर स्वस्थ्य ओर फुर्तीला हमेशा रहता है. उन्होंने कहा कि जब भी इन लोगों को किसी प्रकार के कोई भी जरूरत पड़े तो मै हमेशा इन लोगों के पास हूँ. मौके पर वार्ड संख्या पाँच के पार्षद बंदना रूईदास, सुकु मुरमु ,बोदी सौरेन, लखेशर मुरमु, पोलेन मुरमु, दिनमय बाऊरी, समर हेम्ब्रम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार