भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाराबनी प्रखंड बीडियो कार्यलय का किया घेराव




बाराबनी-बाराबनी प्रखंड में भाजपा मंडल 1 के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना एंव एक सौ दिन के कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुये मंगलवार बाराबनी प्रखंड बीडीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप डे एवं भाजपा नेता अरिजीत रॉय ने आरोप लगाया कि पूरे राज्य में आवास योजना एंव सौ दिन के कार्य में भ्रष्टाचार हो रहा है। राज्य में तृणमूल पार्टी कार्यकर्ताओं के रिश्तेदारों को केवल पीएम आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है, और बेघर लोग घर के लिये तरस रहे है। प्रखंड समेत राज्य में बहुत सारे हैं गरीब लोगों है जिन्हें अबतक पीएम आवास योजना का घर नहीं मिला। वही 100 दिनों के कार्य मे भी भ्रष्टाचार व्यप्त है। इसलिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

वही बाराबनी बीडीओ ने मामले को लेकर कहा कि 4735 लोगो की सूची में से लगभग 975 लोगो का नाम जांच के बाद रद्द किया गया है। केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर सूची को तैयार किया गया है। हालांकि हमलोगों ने नये तौर पर भी पीएम योजना के लाभयर्थी के लिये कुछ लोगो को चिन्हित किया है। और सौ दिनों के कार्य भी जॉब कार्ड के आधार पर दिया जायेगा जो अभी बंद है। अगर किसी को कोई परेशानी है तो वो हमें सम्पर्क कर सकता है।

वही दूसरी तरफ सत्ता पक्ष तृणमूल नेता सह ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में कोई भ्रष्टाचार नही हो रहा है। सभी गरीब लोगों को चिन्हित कर उन्हें आवास योजना से जोड़ा गया है जो लोग बचे है उन्हें भी चिन्हित कर लाभ दिया जायेगा। भाजपा नेता लोगो को भ्रमित कर प्रदर्शन करवा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार