कोलकाता के श्याम मंदिर से निकला काफिला जाएगा राजस्थान खाटू श्याम, काफिला गुरुवार पहुंचा रानीगंज





रानीगंज-एक निशान श्याम के नाम काफिला श्री श्याम मंदिर आलमबाजार कोलकाता से शुरू होकर राजस्थान के खाटू श्याम तक जाएगी. राजस्थान तक जाने वाला काफिला गुरुवार को रानीगंज का बांसड़ा मोड़ पहुंचा, जहां रानीगंज के श्री श्याम बाल मंडल के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया,और उसी दौरान काफिले के बारे में विस्तृत जानकारी एक सदस्य ने देते हुए बताया कि उनका यह काफिला 28 दिसंबर को कोलकाता से शुरू होकर आगामी 7 जनवरी को राजस्थान पंहुचेगी और आज रात वह लोग रानीगंज के बाद निरसा पहुंचेंगे, आज उनके काफिले का भव्य स्वागत कर उन्हें पंजाबी मोड़ स्थित श्याम भक्त पवन केजरीवाल के कार्यालय में विश्राम कराने के साथ उन्हें नाश्ता कराया गया, जिसके बाद भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जहां श्याम बाबा के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की गई. इ इस काफिला को स्वागत करने में श्री श्याम बाल मंडल रांनीगंज के सचिव पवन केजरीवाल, सांवरमल सिंघानिया, पप्पू माटोलिया, पंकज महेश्वरी, मनोज मुरारका और सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात