रांनीगंज-सामाजिक संस्था रानीगंज फाउंडेशन की तरफ से.बुधवार को रानीगंज केएनएसबी रोड स्थित तार बांग्ला अशोका पेट्रोल पंप के सामने सेफ ड्राइव सेव लाइफ तथा साइबर क्राइम को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां पर रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल और 89 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद मुजम्मिल शहजादा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे. रानीगंज फाउंडेशन के सदस्यों ने दोनों मुख्य अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर स्वागत किया .इस मौके पर रानीगंज फाउंडेशन के संस्थापक सचिव आशिर सरफराज, उपाध्यक्ष सरफराज शम्स, तारीख रशीद, शाहबाज अंसारी, असगर खान, मोहम्मद अमन ,ज्वाइंट सेक्रेट्री स्वरूप रतन मुखर्जी, मोहम्मद नदीम, तहजीब आलम, वसीम अख्तर आदि उपस्थित थे. यहां पर सेफ ड्राईव सेव लाइफ तथा साइबर क्राइम को लेकर लोगों को तमाम तरह की जानकारियां दी गई.











0 टिप्पणियाँ