जामुड़िया- जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र में बदहाल सड़क होने के कारण आये दिनों सड़क हादसे हो रहे हैं बदहाल सड़क निर्माण को लेकर सोमवार भारत की जनवादी नौजवान जामुड़िया पश्चिम लोकल कमिटी के द्वारा औधोगिक नगरी की बदहाल सड़कों की निर्माण की मांग शेकपुर मोड़ पर पथ अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा जामुड़िया थाना में डेपुटेशन दिया गया मौके पर उपस्थित युवा नेता बुद्धदेव रजक ने कहा की औद्योगिक अंचल की सड़कों की हालत बहुत ख़राब है, जिसके कारण आए दिनों सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है 8 दिसम्बर ता को ही इकड़ा ग्राम निवासी 18 वर्षीय युवक प्रसाद बाउरी की मौत औधोगिक अंचल के शेखपुर मोड़ पर भारी वाहन की चपेट में आने से ही हुई थी।इकड़ा मोड़ की हालत भी बहुत ख़राब है इनकी कोई भी सुध लेने वाले नही है मारे गए प्रसाद बाऊरी के घरों शशाक दल के उच्च नेता उनके घर अभी तक एक बार भी नहीं पहुँचे केवल शशाक दल के लोग करखाना मे पहुँच कर अपना उल्लू सीधा करने मे लगे हुए है अगर इन रास्तों की मरम्मत जल्द से जल्द नहीं किया गया तो हमलोग बड़े आन्दोलन में जायेंगे वही युवा नेता विकास यादव ने कहा कि औद्योगिक अंचल में सड़कों की बदहाली का एक मात्र कारण स्थानीय कारखानों के भारी वाहनों जिसके कारण सड़कें ख़राब हो गई है। कारखानों की लापरवाही के कारण ही निर्दोष राहगीरों की मौत औधोगिक अंचल की नियमित घटना है औद्योगिक अंचल में ट्राफिक व्यवस्था को ओर भी दुरुस्त करना होगा इस मौके पर जाहिर अंसारी महेंद्र गोप,बिरबल भंडारी,अतनु बाउरी,मंथन बाउरी प्रदीप बाऊरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।









0 टिप्पणियाँ