कंबल वितरण भगदड़ कांड में पुलिस ने जितेंद्र के करीबी पार्षद को लिया हिरासत में




आसनसोल : आसनसोल रामकिशुन डंगाल कंबल वितरण भगदड़ कांड में पुलिस ने एक और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने आसनसोल नगर निगम के 18 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद अमित तुलस्यान को मंगलवार को हिरासत में लिया है। आसनसोल उत्तर थाना पुलिस अमित तुलसियान को दुर्गापुर से गिरफ्तार कर आसनसोल उत्तर थाना लाई। जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि बीते 14 दिसंबर को नगर निगम में विपक्ष कि नेता भाजपा पार्षद चेताली तिवारी ने 27 नंबर वार्ड स्थित रामकिशन डंगाल के कैलाश नगर मैदान में शिवचर्चा और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें राज्य प्रतिपक्ष के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी भाग लिया था। इस कार्यक्रम में पार्षद अमित तुलस्यान भी मौजूद थे। कंबल वितरण के दौरान भगदड़ होने से दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई थी। जबकि 6 महिलाएं घायल हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का धारा लगाते हुए चैताली तिवारी, पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी,पार्षद गौरव गुप्ता, पार्षद अमित तुलस्यान एवं अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसमें पुलिस पहले ही 16 दिसंबर को 6 लोगों को गिरफ्तार कर 8 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है । आज इस मामले में पार्षद अमित तुलस्यान को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। अब देखना है कि पुलिस पार्षद को पूछताछ कर छोड़ देती है, या उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात