दुर्गापुर में घर के भीतर ट्रंक से महिला की सड़ी गली लाश बरामद, पति फरार




दुर्गापुर :- दुर्गापुर थाना क्षेत्र के पावर हाउस इलाके में ट्रंक से एक महिला की सड़ी गली लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर सब-डिवीजन अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय रेखा मंडल के रूप में हुई है और वह बेनाचिटी बाजार स्थित कपड़ों की दुकान में काम करती थी। घटना के बाद से मृतका का पति सुभाष मंडल फरार बताया जा रहा है। सुभाष मंडल राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फिलहाल महिला की मौत पर रहस्य बना हुआ है। यह मामला हत्या का है या फिर कुछ और पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात उनके घर से तीव्र दुर्गंध आने पर आस-पड़ोस के लोगों को शक हुआ। पड़ोस के लोग उसे घर पहुंचे और कपड़े रखने वाले ट्रंक को खोला तो देखा कि उसमें रेखा मंडल की सड़ी गली लाश पड़ी थी। घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी ईस्ट तथागत पांडे ने कहा कि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के कारणों का खुलासा होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात