नए वर्ष के आगमन को लेकर बजरंग बली मंदिर का सजा दरबार




रानीगंज- बीते वर्ष की भांति इस बार भी अंग्रेजी नव वर्ष स्वागतम के लिए रांनीगंज के बड़ा बाजार स्तिथ श्री हनुमान मंदिर को भब्य रूप से सजाया गया है. श्री हनुमान चालीसा संघ की की ओर से ओम प्रकाश बाजोरिया ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण हम लोग बहुत ही सादगी के साथ पूजा अर्चना किया था. ईश्वर ने इस वर्ष हम लोगों को महामारी से मुक्त किया है, भक्तों में काफी उमंग है.

मंदिर के पुजारी पवन पुरोहित तथा पुजारी जय प्रकाश पाठक ने बताया कि बड़ा बाजार स्तिथ लगभग 100 वर्ष प्राचीन यह मंदिर काफी जागृत है,भक्तो के सभी कार्य यहां आराधना कर सफल होते है, यही वजह है कि आज यहां के हिंदुओं का आगाध आस्था इस मंदिर के प्रति है. वर्ष के अंतिम दिन मंदिर के भव्य श्रृंगार को रूप प्रदान करने वाले हनुमान भक्त शिव कुमार सारडा ने बताया कि विश्व जहां पाश्चत्य सभ्यता को अपनाकर धूमधड़ाके से अंग्रेजी नव वर्ष का आगमन का स्वागत करते है,वहीं हमलोग इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष पूजा पाठ हनुमान चालीसा ,भजन कीर्तन के साथ हनुमान बाबा के सानिध्य में नव वर्ष का स्वागत करते है.इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में भक्तो का समागम हुआ है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार