हॉकरो पर आरपीएफ द्वारा अत्याचार के विरोध में आईएनटीटीयूसी का डीआरएम को ज्ञापन




आसनसोल : ट्रेनों एवं स्टेशनों पर हॉकर द्वारा फेरी कर अपना जीवन यापन चलाने पर आरपीएफ एनआईटी कथित रूप से प्रताड़ित करने के विरोध में सोमवार को आईएनटीटीयूसी के बैनर तले   आसनसोल डीआरएम कार्यालय पर हॉकरों ने विरोध प्रदर्शन कर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। आईएनटीटीयूसी नेता राजू अलुवालिया के नेतृत्व में हॉकरो ने डीआरएम कार्यालय के गेट पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राजू अलुवालिया ने आरोप लगाया कि आरपीएफ स्टेशनों और ट्रेनों में फेरीवालों को प्रताड़ित कर रहा है। उन लोगों के साथ अपराधियों से भी ज्यादा अत्याचार किया जा रहा है। बेवजह उन्हें पकड़कर दिनभर हिरासत में रखी जा रही है। उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है। यह मानवअधिकार का उल्लंघन है। कोई भी गरीब व्यक्ति को कानून यह इजाजत देती है कि वह कारोबार कर अपना जीवन यापन करें। लेकिन रेलवे के कुछ अधिकारी बीजेपी के इशारे पर यह कार्य करवा रहे हैं। यह लोग बीजेपी की दलाली कर रहे हैं। लेकिन उन्हें मालूम नहीं है कि बीजेपी का हर चुनाव में सुपारा साफ होते जा रहा है। 2024 में भी बीजेपी केंद्र की सत्ता से हट जाएगी। मजदूरों का सत्ता आने वाला है।आम लोगों का सत्ता आने वाला है। इसलिए जो अधिकारी बीजेपी की दलाली कर रहे हैं। वह चेत जाएं।उनकी मांग है कि फेरीवालों को कारोबार करने दिया जाए नहीं तो आईएनटीटीयूसी वृहद आंदोलन करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार