लालन शेख की मौत का आक्रोश की आंच पहुंचा दुर्गापुर

एनआईटी गेट समीप नागरिक समाज की ओर से जोरदार प्रदर्शन


प्रदर्शन को लेकर विभिन्न राजनीति दलों ने बताया तृणमूल का नाटक

 

 


 दुर्गापुर: वीरभूम के बागटोई नरसंहार के मुख्य आरोपी लालन शेख की सीबीआई हिरासत में रहस्यमय मौत को लेकर राज्य भर में राजनीति चरम पर है. लालन शेख के परिवार के सदस्य मौत की जांच एवम सीबीआई के खिलाफ सजा की मांग कर रहे है. लालन शेख की रहस्यमई मौत को लेकर शुरू हुई आक्रोश का आंच दुर्गापुर में भी दिखा. बुधवार नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( एनआईटी) कैंपस में सीबीआई द्वारा बनाया गया अस्थाई कैंप के बाहर गेट पर दुर्गापुर नागरिक समाज के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया एवं सीबीआई के खिलाफ नारे लगाए गए. लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जाने से शिक्षण संस्थान में पढ़ने आए छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी .गेट के समीप लोगों की भीड़ से आवागमन प्रभावित हुआ . इस दौरान दुर्गापुर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रदर्शन के दौरान शुभजित मजूमदार सहित कई लोगो ने कहा कि सीबीआई हिरासत में लालन शेख की मौत कैसे हुई? यह सवाल राज्य के हर नागरिक में है. सीबीआई को इसका जवाब देना होगा. सीबीआई केंद्र सरकार के कठपुतली के तौर पर काम कर रही है .राज्य के तृणमूल के नेताओं को झूठे मामले में फंसा कर सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. सीबीआई की जांच संदेह के घेरे में है .सीबीआई को राज्य से हट जाना चाहिए.लालन शेख के मौत के कारणों के पीछे क्या रहस्य है. इसका जवाब देना होगा. अन्यथा दुर्गापुर के नागरिक का आंदोलन जारी रहेगा.





  विभिन्न राजनीतिक दलों ने तृणमूल पर लगाया आरोप: दुर्गापुर एनआईटी कैंपस के बाहर हुए आंदोलन को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस के प्रदेश कमेटी सदस्य तरुण राय ने बताया कि आंदोलन करने वाले कौन हैं? यह सभी को पता है. लालन की मौत को लेकर आम नागरिकों को आंदोलन करने की कोई जरूरत नहीं है? सीबीआई अपने स्तर से काम कर रही है. नागरिक को सामने रखकर सत्ताधारी दल सीबीआई को बदनाम करने की साजिश रच रही है. एवं मामले को दूसरा मोड़ देने का प्रयास कर रही है.


लखन घुरई: दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन घुरई ने कहा कि एन आईटी गेट के समीप प्रदर्शन कर शिक्षण संस्थान को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है . ललन शेख सीबीआई हिरासत में आत्महत्या की है. सीबीआई निष्पक्ष ढंग से कर रही है. सत्ता दल के नेता पीछे से समर्थन कर सीबीआई को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता