प्राणी सम्पद विभाग द्वारा पशु संसाधन विकास सप्ताह मनाई जा रही है.




 रांनीगंज-ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समृद्धी के उद्देश्य तथा आत्मनिर्भरता की प्रगति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास को जारी रखने की पहल के तहत पशु संसाधन विकास विभाग की पहल पर पश्चिम बर्दवान जिले में 13 दिसंबर से पशु संसाधन विकास सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 19 दिसंबर तक चलेगा. इसको देखते हुए 14 व 15 दिसंबर को रानीगंज पंचायत समिति द्वारा रानीगंज पंचायत समिति के सभागार में यह कार्यक्रम होगा. मंगलवार को इस विषय पर पंचायत समिति कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस बैठक में रानीगंज पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद नोनिया, रानीगंज के बीडीओं अभिक बनर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी, मत्स्य एवं पशु कल्याण अधिकारी चंद्रिमा मुखर्जी सहित अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे. इस बैठक में मेले को कैसे ठीक से संपन्न किया जाए इस मुद्दे पर चर्चा हुई. मेले के बारे में जानकारी देते हुए सुभद्रा बावरी ने कहा की 15 तारीख को इस मेला का उद्घाटन होगा. उद्घाटन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. पशुओं को उनके स्वास्थ्य तथा रखरखाव को देखते हुए पुरस्कृत किया जाएगा. इसके उपरांत बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता भी आयोजित होगी. उन्होंने बताया कि इस मेला में पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार, पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ,नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय सहित पंचायत और पंचायत समिति से जुड़े तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि इस तरह के एक मेले की यहां पर काफी जरूरत थी, और यहां के प्राणी संपद विभाग को बढ़ावा देना ही इस मेले का मकसद है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात