रेलवे ने बराकर के महिला प्रतीक्षालय में बच्चे को जन्म देने वाली एक गर्भवती माँ को सहायता प्रदान की



 आसनसोल : श्रीमती खुश्बू देवी, पत्नी श्री कारा शर्मा आज (12.12.2022) 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में धनबाद से झाझा की यात्रा कर रही थी, उन्हें धनबाद स्टेशन पर बेचैनी और हल्की प्रसव पीड़ा महसूस हुई जो ट्रेन चलने पर और असहनीय हो गई। बराकर रेलवे स्टेशन पर, श्रीमती खुशबू देवी को उतार लिया गया । रेलवे सुरक्षा बन, बराकर और अन्य रेलवे कर्मचारियों की सक्रिय सहायता से उन्हें बराकर के महिला प्रतीक्षालय में स्थानांतरित कर दिया गया।




स्टेशन के कर्मचारियों ने तुरंत रेलवे डॉक्टर बराकर डॉ. रूंगटा को सूचित किया, जिन्होंने महिला प्रतीक्षालय/बराकर में श्रीमती खुशबू देवी का सामान्य प्रसव कराया और उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया।

रेलवे प्राधिकरण ने सभी आवश्यक चिकित्सा किट और आपातकालीन दवाएं प्रदान कीं। फिलहाल जच्चा-बच्चा की हालत ठीक है।

आगे के इलाज के लिए, श्रीमती खुशबू देवी और उनके बच्चे को एक निजी अस्पताल बराकर में स्थानांतरित कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार