भाजपा के कम्बल वितरण के दौरान हुए हादसे के विरोध में टीएमसी की सभा



 रानीगंज-आसनसोल के रामकिशुन डंगाल इलाके में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे को लेकर आज रानीगंज के इतवारी मोड़ पर रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रुपेश यादव के नेतृत्व में पथ सभा का आयोजन किया गया .इस‌ सभा के जरिए रुपेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया. इस मौके पर उनके अलावा संदीप भालोटिया, अशरफ खान, उज्वल मंडल, जाहिद अख्तर सहित तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस मौके पर रूपेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कंबल वितरण के नाम पर जिस तरह से 3 लोगों की जानें ली गई ,वह गण हत्या से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि शिव चर्चा या कंबल वितरण कोई भी कर सकता है. लेकिन उसे सुव्यवस्थित तरीके से करना चाहिए, लेकिन जिस तरह से वह कार्यक्रम किया गया था ,उसकी वजह से तीन मासूम व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ी. उन्होंने रानीगंज के लोगों से भाजपा के मंसूबों से सावधान रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है. इसलिए वह समाज में विभाजन पैदा करके राज करना चाहता है .धर्म के नाम पर जाति के नाम पर भाषा के नाम पर लोगों को लगवाने के लिए ही भाजपा हमेशा तैयार रहती है. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ गायों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था, उनके द्वारा ही आरोप लगाया गया था कि गायों की तस्करी की जा रही है, लेकिन उनको यह नहीं पता कि खटालो में भी गायों को रखा जाता है. उनका दूध पीकर बच्चों का पालन पोषण होता है ,और खटालों में रखने ले लिए भी गायों को गाड़ी से लाना पड़ता है . उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम जानते हैं की गंगा आरती करने गंगा किनारे जाना पड़ता है ,लेकिन शुभेंदु अधिकारी ने तो आर के डंगल में ही गंगा आरती कर दी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार