जय बालाजी ग्रुप ने लिया मैराथन का आयोजन

उत्पादन के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना उद्देश्य: जदोदिया 





दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के गांधी मोड़ इलाके में रविवार जय बालाजी ग्रुप की ओर से मैराथन का आयोजन किया गया. इस दौरान दस एवम पांच किलोमीटर के मैराथन में देश के पासवर्ती राज्य झारखंड , उड़ीसा सहित विभिन्न हिस्सों से करीब दो हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए. प्रतिभागियों को उम्र के मुताबिक विभिन्न कैटेगरी में बांटा गया था. मैराथन का उद्घाटन अतिथियों के हाथों झंडा दिखा कर दिया गया मैराथन गांधी मोड़ से शुरू की गई जो विभिन्न इलाकों का परिक्रमा कर नेताजी भवन तक पहुंचा. मैराथन में महिला वर्ग में मुक्ति बायन, मालिनी सिन्हा एवं बसंती घोष ने बेहतर प्रदर्शन किया,वहीं पुरुष वर्ग में रमेश बाउरी,शाहिनूर मोल्ला, एवं अनिर्बान पंडित ने बेहतर प्रदर्शन किया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पश्चिम बर्दवान के जिला शासक अरुण प्रसाद, दुर्गापुर के महकमा शासक सौरव चटर्जी, बालाजी ग्रुप के प्रबंधक गौरव जदोदिया सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. अरुण प्रसाद ने बताया कि बालाजी ग्रुप द्वारा स्वास्थ्य विषयक पर मैराथन का आयोजन करना प्रशंसनीय कार्य है ,दूसरे भी संस्थानों को इस तरह के कार्य के लिए आगे आना चाहिए. गौरव जादोदिया ने बताया कि जय बालाजी ग्रुप लोहा उत्पादन के साथ-साथ समाज कल्याण के क्षेत्र में अपने दायित्व को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वाह कर रहा है. प्लांट के श्रमिकों के अलावा समाज के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रुप की ओर से मैराथन का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता में बालाजी ग्रुप के साथ दूसरे प्लान्ट से भी श्रमिक एवम कर्मचारी शामिल हुए है. इस तरह का आयोजन हर वर्ष जारी रखने का प्रयास किया जाएगा. मेरा तन को सफल बनाने हेतु जाई बालाजी ग्रुप के आलोक पांडे सहित उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता