दुर्गापुर के कल्पद्रुम मेला को लेकर कमेटी का गठन

राज्य मंत्री प्रदीप मजूमदार कमेटी के शीर्ष स्थान पर किए गए नियुक्त 

पारदर्शिता बरतने हेतु ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया होगी शुरू





दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के गेमेन ब्रिज मैदान में हर वर्ष की तरह इस बार भी कल्पतरू मेला (सांस्कृतिक मेला) का आयोजन नए वर्ष के पहली तारीख को होने वाली है. मेला को लेकर कमेटी गठन को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही विबाद मंगलवार शेष हो गया.मंगलवार निगम के प्रशासक अनिंदिता मुखोपाध्याय के नेतृत्व में मेले की नई कमेटी की घोषणा की गई.पत्रकारो को जानकारी देते हुए श्रीमती मुखर्जी ने बताया की राज्य के कानून मंत्री मलय घटक सहित प्रदीप मजूमदार कमेटी के शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया है, अभिजीत घटक ,दीपांकर ला, कवि दत्ता, विप्लव बसु ठाकुर को अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है. अनिंदिता मुखोपाध्याय ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी मेले भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. अभिजीत घटक ने कहा कि चूंकि यह मेला डीपीएल क्षेत्र में आयोजित किया जाता है, इसलिए इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मेले के प्रबंधन के लिए एक उप-समिति का गठन की जायेगी. मेले में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए विभिन्न स्टालों का किराया राशि की भुगतान चेक और ऑनलाइन द्वारा की जाएगी. इस बार मेले के कोषाध्यक्ष दीपांकर लाहा ने कहा कि इस वर्ष मेले को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर करना लक्ष्य है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली