एक नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से प्रतिवाद सभा आयोजित आसनसोल मैं कंबल वितरण की घटना को लेकर




दुर्गापुरः एक नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से रविवार की सुबह को चंडीदास बाजार में आसनसोल में शिव चर्चा के दौरान कंबल वितरण भाजपा के जितेंद्र तिवारी एवं उनकी पत्नी चैताली तिवारी द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया था। जिसमें विपक्ष भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी पहुंचे थे शुभेंदु अधिकारी के निकल जाने के बाद ही एक बच्चे समेत दो महिला की मौत हुई थी एवं दर्जनों लोग इस घटना में घायल हुए थे। इसी के प्रतिवाद में सभा आयोजित की गई है इस दौरान उपस्थित थे एक नंबर ब्लॉक तृणमूल के अध्यक्ष राजीव घोष पूर्व पार्षद एवं बोरो चेयरमैन रीना चौधरी पूर्व पार्षद धृति जालान दुर्गापुर नगर निगम बोर्ड के सदस्य अमिताभ बनर्जी तृणमूल नेता उत्तम मुखर्जी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। मौत की घटनाओं को लेकर विभिन्न नेताओं ने अपने वक्तव्य रखा किस तरह से यह घटना घटी थी पुलिस करवाई कर रही है अभी तक इस घटना में भाजपा के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है उत्तम मुखर्जी ने कहा कि दुखद घटना है मगर जिस जगह पर मीटिंग की जा रही थी इतने लोग का आना था मगर पुलिस की तरफ से कोई परमिशन नहीं ली गई थी। कंबल वितरण में कोई व्यवस्था नहीं की गई थी ना ही वालंटियर मौजूद थे। जब इतने लोगों को बुलाया गया था तो कोई व्यवस्था भी नहीं की गई थी। कंबल वितरण के दौरान भगदड़ मच गई थी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है और दोषियों को सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है। और कहा कि प्रत्येक वार्ड में ही इस तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं यह हम लोगों का आंदोलन चलता रहेगा जब तक जितेंद्र तिवारी और चेताली तिवारी गिरफ्तार नहीं हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात