शुभेंदु अधिकारी के जन सभा के दौरान भाजपाईयों पर हमला के प्रतिवाद में रांनीगंज भाजपा ग्रामीण मण्डल द्वारा पथावरोध






रांनीगंज-भारतीय जनता पार्टी आसनसोल दक्षिण ग्रामीण मंडल 4 की तरफ से रविवार को रानीगंज से बांकुड़ा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 60 तथा बल्लभपुर ग्राम जाने के मोड़ पर पथ अवरोध किया गया .संगठन के मंडल अध्यक्ष परिमल माजी के नेतृत्व में भाजपा ग्रामीण मंडल 4 के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समर्थक गण उपस्थित हुए थे. इस विषय में परिमल माजी ने कहा कि कल डायमंड हार्बर में भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी की सभा में जो हमला किया गया था वह सर्वथा निंदनीय है ,उन्होंने टीएमसी के गुंडों पर इस हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि टीएमसी भाजपा के बढ़ते प्रभाव से डर गई है .इस वजह से इस तरह के हथकंडे अपना रही है. उन्होंने कहा कि टीएमसी द्वारा जगह जगह पर भाजपा कर्मियों को सभा में आने से रोका जा रहा है, उनके साथ मारपीट की गई, इसके बावजूद कल रिकॉर्ड तादाद में भाजपा समर्थक डायमंड हार्बर में आयोजित शुभेंदु अधिकारी की सभा में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि हाटुगंज में भी भाजपा नेत्री और विधायक अग्निमित्रा पाल के वाहनों रोकने की कोशिश की गई थी लेकिन टीएमसी के गुंडे नाकाम रहे. उन्होंने कहा कि डरा के धमका के या हमला करके भाजपा को रोकना नामुमकिन है. उन्होंने कहा कि कोयला चोर‌ भतीजे को भी कल पता चल गया था कि भाजपा को रोकना असंभव है.

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण मण्डल सचिव उज्ज्वल माजी,बादशाह चटर्जी,रांनीगंज टाउन मण्डल अध्यक्ष देबोजित खां, रबी केशरी आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन