रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में बच्चों के करियर गाइडेंस के लिए वर्कशॉप का आयोजन







रानीगंज-शुक्रवार को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में एडूसॉफ्ट आईटी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के सहयोग से एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें रानीगंज और आसपास के करीब 65 स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने वर्कशॉप में हिस्सा लिया. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीया ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्कशॉप के द्वारा बच्चों को कक्षा दसवीं के बाद अपना केरियर चुनने में सहायता करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है. उन्होंने करियर ऑप्शंस में बताया कि आज की तारीख में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (रोबोटिक्स- कोडिंग) सबसे ज्यादा प्रचलित है, आजकल के बच्चे इसे कैरियर के ऑप्शन में चुनना पसंद कर रहे हैं. मगर हमारे अंचल के बच्चों को इस तरह से अपने करियर ऑप्शन के बारे में सोचने और समझने की जानकारी देने के लिए आज वर्कशॉप का आयोजन किया गया . उन्होंने बताया कि आगामी 7 और 8 जनवरी को चेंबर की तरफ से सीताराम जी भवन में दो दिवसीय एडुकेशन फेयर का आयोजन होगा,जिसका आज पोस्टर लांच किया गया. इस शिविर में बच्चों को भविष्य के लिए करियर गाइडेंस दी जाएगी, और उस शहर में तकरीबन 25 विश्वविद्यालय तथा कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल होंगे जो बच्चों को कैरियर सम्बंधित जानकारी देंगे, उस शिविर में कई काउंसिलर्स मौजूद रहेंगे जो बच्चों को गाइड करेंगे. दूसरी ओर एडूसॉफ्ट के एकेडमिक मैनेजर जीवन सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोडिंग को लेकर प्रशिक्षित करना चाहती है, और उनकी कंपनी ने इन विषयों पर कई किताबें भी प्रकाशित की है, हमें आशा है कि आजकल के बच्चे मोबाइल को छोड़कर थोड़ा किताबों की तरफ भी ध्यान दें, आज के वक्त में टेक्नोलॉजी काफी जरूरी है, हर घर हमें टेक्नोलॉजी मिलती है इसीलिए टेक्नोलॉजी को ही अपना करियर ऑप्शन बनाना आज के समय में बहुत अच्छा करियर ऑप्शन है.इस शिविर में एडुसॉफ्ट आई टी प्राइवेट लिमिटेड के ऐकडेमिक निदेशक विनोद कुमार,दिनेश चौरसिया,गगन अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली