आसनसोल दक्षिण भाजपा मंडल द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस मनाई गयी




 रानीगंज-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई की 98वीं जयंती के अवसर पर रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत आसनसोल दक्षिण मंडल 4 की तरफ से भाजपा समर्थकों ने उनका जन्मदिन मनाया. बल्लभपुर के पाल पाड़ा में दीप प्रज्वलित कर और फूलों से श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष परिमल माजी ने बताया कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत भारत रत्न प्राप्त अटल बिहारी वाजपेई की जयंती है, भाजपा की तरफ से इसे पूरे सम्मान के साथ मनाया गया, लेकिन भाजपा दक्षिण मंडल 4 की तरफ से फैसला किया गया कि आज एक पथ सभा की जाएगी और इस तरह से अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया जाएगा. इसी को देखते हुए आज इस शपथ सभा का आयोजन किया गया. पथ सभा के दौरान परिमल माझी ने वर्तमान भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व को नेतृत्व दे रहै है ,जिसका उदाहरण कोरोना काल में देखा गया था. जब कोरोना के प्रकोप से पूरा विश्व थरथर कांप रहा था तब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व को वैक्सीन प्रदान किया गया और भारत में सही समय पर लॉकडाउन लगाने की वजह से व्यापक नुकसान भी नहीं हुआ.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता