रांनीगंज फाउंडेशन द्वारा छात्रो का निशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई गयी




 रांनीगंज-रानीगंज के प्रसिद्ध सामाजिक संस्था रानीगंज फाउंडेशन की तरफ से शनिवार को रानीगंज के तार बांग्ला स्तिथ सरकारी स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में दुर्गापुर के आइक्यू सिटी अस्पताल के चिकित्सक गण उपस्थित रहे. जिन्होंने लोगों की आंखों की जांच के साथ-साथ ब्लड टेस्ट ,डायबिटीज टेस्ट सहित स्वास्थ्य संबंधी और भी तमाम जांच प्रक्रिया की और दवा भी दिया. शिविर में 300 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई. इस मौके पर रानीगंज फाउंडेशन के सचिव आसिर सरफराज ने बताया कि रानीगंज फाउंडेशन संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में संलिप्त रही है. इससे पहले भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम किए गए हैं और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन संस्था द्वारा किया जाता रहेगा. उन्होंने बताया कि रानीगंज फाउंडेशन का मुख्य काम बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य को संवारना है . उन्होंने बताया कि यह बेहद बदकिस्मती की बात है कि आज समाज में कुछ ऐसे लोग आ गए हैं जो लोगों को सामाजिक कार्य करने से रोकते हैं लेकिन रानीगंज फाउंडेशन कभी भी सामाजिक कार्यों से पीछे नहीं हटेगी. रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने रानीगंज फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी सिर्फ नेता या राजनीतिक दलों का ही नहीं होता. रानीगंज फाउंडेशन जैसे संस्थाएं भी आगे आकर इस तरह के कार्य कर सकती है ,तभी हिंदुस्तान के साथ-साथ बंगाल की तस्वीर बदलेगी और रानीगंज का इतिहास नए सिरे से लिखा जा सकेगा. इस मौके पर तापस बनर्जी जी के अलावा 88 नंबर वार्ड के पार्षद नेहा साव भी उपस्थित थीं . उन्होंने फीता काटकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में 89 नंबर वार्ड के पार्षद मुजम्मिल शहजादा भी उपस्थित थे ,वहीं रानीगंज फाउंडेशन की तरफ से संस्थापक सचिव आसीर सरफराज, उपाध्यक्ष सरफराज शम्स स्वरूप ,रतन मुखर्जी, वसीम अख्तर ,मोहम्मद अमान, असगर खान ,तहजीब आलम, शाहबाज अंसारी मोहम्मद नदीम फिरदौस आलम आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली