मास्टरमाइंड साईकल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया




 रानीगंज-रानीगंज बाजार क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक साइकिल चोरी हो रही थी. लोगों द्वारा बार-बार साइकिल चोरी होने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी जा रही थी.इसे देखते हुए पुलिस की विशेष निगरानी टीम ने गुप्त नजर रखी और आखिरकार इस चोरी के मास्टरमाइंड सीरियल साइकिल चोर राहुल डोम को पकड़ लिया. वह अंडाल थाना के कजोरा लच्छीपुर अंचल का रहने वाला था. मंगलवार की रात पुलिस ने उससे पूछताछ की और कई हिस्सों में तलाशी ली तो चोरी की आठ साइकिलों को बरामद कर लिया. उसे साइकिल चोरी समेत अन्य कई चोरी के आरोप में बुधवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया. जब आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा तो उससे चोरी की बारे में पूछा गया तो उसने अपने इकबालिया बयान में साफ स्वीकार किया कि उसने बाजार क्षेत्र से कई साइकिल चुराई. चोरी करने का कारण पुछने पर उसका बहाना था कि उसकी मां को फाइलेरिया है, इसलिए वह मां की दवा तथा सेवा के लिए अन्य सामानों को जुगाड़ करने के लिए साइकिल चोरी कर रहा है था, हालांकि, पुलिस ने इन सभी बहानों को मानने से इनकार कर दिया. पुलिस बुधवार को आसनसोल जिला अदालत में प्रस्तुत कर 5 दिन की रिमांड के लिए आवेदन किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार