भारी पुलिस की तैनातगी में माकपा ने 8 सूत्री मांगों को लेकर बल्लभपुर ग्राम पंचायत प्रधान को ज्ञापन सौपें



  रानीगंज-बुधवार को माकपा रानीगंज एरिया कमिटी के द्वारा 8 सूत्री मांगो को लेकर बल्लभपुर ग्राम पंचायत प्रधान को ज्ञापन सौंपा.इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, आंसू गैस के गोले लेकर मौजूद थी.





  रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता ने इस मौके पर कहा कि एक सौ दिन का कार्य बकाया, पीने की पानी की समस्या, नालों की सफाई, विभिन्न भत्तों और आवास योजनाओं के प्रावधान सहित कई मुद्दों पर प्रधान को यह ज्ञापन सौंपा गया. दामोदर नदी के.समीप स्थित इस पंचायत से होकर विभिन्न हिस्सों की पानी की पाइप लाइन गुजरती है, जबकि यहां के लोगो को पीने की पानी नहीं मिलती है . आसनसोल के पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो, जो वर्तमान में तृणमूल विधायक हैं, ने इस पंचायत कार्यालय को पीने के पानी की समस्या को हल करने के लिए 12 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन वह आश्वासन अमल में नहीं आया. विस्तृत क्षेत्र में अभी भी पानी की समस्या है, पानी के लिए कई क्षेत्रों में हाहाकार देखा जा सकता है, कभी-कभी इस पंचायत क्षेत्र में पानी को लेकर लोगो द्वारा सड़क जाम करते भी देखा गया है. हालांकि इन मांगो को लेकर बल्लभपुर ग्राम पंचायत प्रधान ममता प्रसाद ने कहा कि सभी मांगों पर गौर किया जा रहा है और जो लागू हो सकती हैं, उन पर वह कार्रवाई करेगी. गौरतलब है कि यह ज्ञापन इस पंचायत कार्यालय में पहला नहीं है, इस महीने में चार बार माकपाइयों द्वारा ज्ञापन दिए जा चुके हैं और हर महीने रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत में ज्ञापन सौंपा जाता है. इसलिए बल्लभपुर ग्राम पंचायत.कार्यालय में किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिति न हो इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था . इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हेमंत प्रभाकर, कमलाकांत पाल, अशोक बाउरी, गुरुपद बाउरी, शास्वती मित्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त